{"_id":"6aa9af1b9ff5b7eedc0e24ce","slug":"engineers-day-celebrated-engineers-honored-jhansi-news-c-11-jhs1019-877256-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंजीनियर्स डे मनाया, इंजीनियरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंजीनियर्स डे मनाया, इंजीनियरों को किया सम्मानित
Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
झांसी। लायंस क्लब ऑफ झांसी ने मंगलवार को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे धूमधाम से मनाया। यह आयोजन भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति गांधी ने की। चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अरोरा (पूर्व गवर्नर) और राजीव बब्बर (पूर्व गवर्नर) विशिष्ट अतिथि थे। बीएचईएल के पूर्व महाप्रबंधक प्रदीप अरोरा ने इंजीनियर्स डे का महत्व बताया। उन्होंने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जीवनी से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। इस दौरान कई इंजीनियरों को सम्मानित किया गया। प्रमोद मेहरोत्रा, कामता प्रसाद गर्ग, नरेंद्र अरोड़ा, तरुण गांधी और प्रदीप अरोरा को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल तथा शॉल प्रदान किए गए। इस अवसर पर विजय खत्री, बालकिशन अरोड़ा, पूनम अरोड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संचालन दीपांशु डे ने किया।