फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engine ran half kilometer without train in lalitpur

यूपीः आधा किलोमीटर तक ट्रेन को छोड़कर दौड़ा इंजन, यात्रियों में मची अफरातफरी

Sun, 04 Aug 2019 04:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Aug 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
Engine ran half kilometer without train in lalitpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शनिवार को गोरखपुर से मुंबई लोकमान्य तिलक की ओर जाने वाली मुंबई एलटीटी संत कबीरधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन प्रेशर कम होने के कारण अलग हो गया। इससे आधा किलोमीटर तक ट्रेन छोड़कर इंजन अकेला दौड़ता रहा। ड्राइवर को अहसास हुआ तो उसने ललितपुर रेलवे स्टेशन पर इंजन रोक दिया। करीब आधा घंटा बाद इंजन को बैक करके ट्रेन से जुड़वाकर आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन


गोरखपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली 12541 मुंबई एलटीटी संत कबीरधाम सुपर फास्ट ट्रेन दिन में भोपाल की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। लगभग 11.45 बजे ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन के आधा किलोमीटर पहले खंभा नंबर 1038/13-15 के पास पहुंची थी कि इंजन का प्रेशर कम होने के कारण इंजन और ट्रेन को जोड़ने वाली कपलिंग अलग हो गई, जिससे इंजन ट्रेन छोड़कर लगभग आधा किलोमीटर तक दौड़ता रहा। इंजन अलग होने पर यात्रियों के कोच कुछ दूर जाकर टावर वैगन शेड के पास खड़े हो गए। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


उधर, इंजन के ड्राइवर को ट्रेन से अलग होने का अहसास होने पर उसने रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस कार्यालय के पास इंजन को रोक दिया और इसकी जानकारी वॉकीटॉकी से उप स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार यादव को दी। उप स्टेशन अधीक्षक ने इसके बारे में कंट्रोल झांसी और स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा को बताया। स्टेशन प्रबंधक ने इंजन को बैक कराया और वापस टावर वैगन शेड के पास ले जाया गया, जहां ट्रेन के कोच खड़े थे। इंजन की कपलिंग ट्रेन के कोच से जोड़ी गई। इसके बाद ट्रेन 12.12 बजे गंतव्य को रवाना की गई। गनीमत रही कि इंजन बहुत आगे नहीं जा सका और तत्काल इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दे दी गई। होम सिग्नल पर ट्रेन के कोच खड़े होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed