फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engine failure of Amritsar Visakhapatnam Express

अमृतसर विशाखापट्नम एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी

Tue, 07 Dec 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Engine failure of Amritsar Visakhapatnam Express
झांसी। सोमवार को अमृतसर विशाखापट्नम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मवेशी टकराने पर इंजन का रेलगार्ड टूट गया। इसके चलते ट्रेन में दूसरा इंजन लगाना पड़ा। ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे करारी से झांसी स्टेशन के बीच 20808 अमृतसर विशाखापट्नम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन से पटरियों के पास घूम रहा मवेशी (जानवर) टकरा गया। चालक ट्रेन को उसी स्थिति में झांसी स्टेशन तक ले आया। यहां जांच में इंजन का रेलगार्ड (इंजन के आगे सुरक्षा के लिए लगा रहने वाला लोहे का एंगल) टूटा पाया गया। इस पर चालक ने इंजन से आगे ट्रेन को चलाने से मना कर दिया। बाद में ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा गया। ट्रेन की देरी के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगला एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन रोकी
झांसी। डबरा और कोटरा स्टेशन के बीच मंगला एक्सप्रेस के इंजन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया। इस कारण चालक को ट्रेन मौके पर रोकनी पड़ी। हालांकि, इंजन का कोई नुकसान नहीं पहुंचने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। सोमवार दोपहर 11.50 बजे 12618 मंगला एक्सप्रेस डबरा और कोटरा स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी किन्हीं अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। एक पत्थर इंजन में आकर लगा। आवाज आने पर चालक को ट्रेन मौके पर रोकनी पड़ी। ट्रेन के रुकने के बाद सहायक चालक ने इंजन की जांच की। सब ठीक मिलने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना के कारण ट्रेन आठ मिनट तक मौके पर खड़ी रही। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जांच की, लेकिन किसी अराजक तत्व का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed