{"_id":"5df53bc88ebc3e87975ac220","slug":"energy-saving-seminar-jhansi-news-jhs155003971","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मौजूदा दौर में बिजली का उपयोग हर स्तर पर बेहद आवश्यक है, लेकिन लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। बिजली की बेतहाशा बर्बादी का आलम यह है कि भविष्य में बिजली की उपलब्धता कम हो सकती है। शनिवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर अमर उजाला के ट्री ऑफ लाइफ अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञों ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती उपयोगिता के साथ-साथ बचत की ओर लोगों का ध्यान नहीं है। इससे भविष्य में ऊर्जा के संसाधन खत्म हो जाएंगे।
---------------
कहते हैं विशेषज्ञ
मौजूदा दौर में भवन निर्माण में ऊर्जा का अधिक उपयोग होता है। कृत्रिम बिजली से दूर रहा जाए। प्राकृतिक हवा और ऊर्जा संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया जाए। भवन निर्माण में पर्यावरण मित्र संबंधी पदार्थों का उपयोग किया जाए। तभी हम ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इंजी. देवेश पांडेय, अतिथि प्रवक्ता, बुंदेलखंड विवि
---------------
ऊर्जा से हर मुद्दा जुड़ा हुआ है। बच्चों को शुरुआत से ही ऊर्जा के उपयोग और उसकी बचत के प्रति जागरूक किया जाए। इसे कोर्स में शामिल करते हुए बच्चों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में सिखाया जाए। उपकरणों पर बढ़ती निर्भरता घातक हो सकती है। आकाश खत्री, निदेशक आर्यन स्कूल और सीए
विज्ञापन
-----------
सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इससे हम काफी हद तक बिजली की बचत कर सकते हैं। जलस्तर भी गिर रहा है। जागरूकता का अभाव होने से लोग ऊर्जा की उपयोगिता को समझते नहीं हैं लेकिन सोच बदलने की जरूरत है। जॉय चटर्जी, प्रोपराइटर, जॉयश्री इंटरप्राइजेज
-------------
भारत को साल में 300 दिन सौर ऊर्जा मिलती है। सौर ऊर्जा से प्रदूषण भी कम होता है। ऊर्जा संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ वर्षा जल संग्रहण के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को पहल करनी चाहिए।
दीपांकर चटर्जी, जॉयश्री इंटरप्राइजेज
------------
ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत घर से होनी चाहिए। सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाया जाए। उपकरणों पर निर्भरता कम की जाए। सरकार को सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने के लिए सोलर उत्पादों के दामों में कमी करनी चाहिए।
नेहा तिवारी, डाक विभाग कर्मी, विजेता, बिग मेमसाब
ऊर्जा का बचत करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार पहल करे। साथ में ऊर्जा का बचत करने वाले को सम्मानित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। हर कोई सुख सुविधा चाहता है, लेकिन इसके एवज में ऊर्जा की बचत भी करनी चाहिए। रैना गर्ग, आर्किटेक्ट
----------------
ऊर्जा साधनों का बढ़ता दुरुपयोग भविष्य के लिए घातक है। ऊर्जा के अधिकतम दुरुपयोग से बीमारी बढ़ रही हैं, संसाधन घट रहे हैं। प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। लोगों को इसके प्रति खुद जागरूक होकर पहल करनी चाहिए। नीलम शर्मा, ट्रैफिक वार्डन
------------
आने वाला समय ऊर्जा संकट का है। सोलर और जल ऊर्जा का उपयोग बढ़ना चाहिए। सरकार योजनाएं ठीक करे। ताकि हर कोई सोलर उत्पाद लगा सके। बिना ऊर्जा के विकास संभव नहीं है। समाज और सरकार के सहयोग के बिना ऊर्जा संरक्षण नहीं हो सकता। डा. वीके गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
-----------
सरकार ऊर्जा संरक्षण पर ध्यान दे रही है, लेकिन योजनाएं सही नहीं है। ऊर्जा के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक नहीं किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में बचत की जाने वाली बिजली को सरकार वापस नहीं लेती। ऐसे नियम बदले जाएं।
आकाश गुप्ता, पीएनजी सोल्यूशंस
-----------
बिजली बचेगी और बिजली बचेगी। हर तरह से बिजली की बचत की जा सकती है। देश के विकास में ऊर्जा संरक्षण विशेष महत्व रखता है। लोगों को भी बिजली बचत करने के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। तभी बदलाव हो सकता है। राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
-----------
हरियाली के जरिये बिजली का उपयोग कम किया जा सकता है। औद्योगिक क्षेत्र में कई तरीकों से बिजली बच सकती है। घर में सेंसर बल्बों को प्रयोग करके बिजली की बचत की जा सकती है। भविष्य के लिए यह बेहद जरूरी है। जेएनवी राव, वाइस प्रेसीडेंट, डायमंड सीमेंट ग्रुप