{"_id":"6106f85f8ebc3e843b6bdb99","slug":"endoscopy-is-start-in-medical-college-jhansi-news-jhs200943931","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एंडोस्कोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एंडोस्कोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई एंडोस्कोपी
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एक बार फिर एंडोस्कोपी की जांच शुरू हो गई है। शुरूआत में सप्ताह में बुधवार को ही ये जांच होगी। जांच का शुल्क भी दो सौ रुपये रखा गया है।
मेडिकल कॉलेज में पिछले डेढ़ साल से एंडोस्कोपी की जांच बंद पड़ी हुई थी। इसका कारण जांच करने वाले डॉक्टर का चिकित्सीय अवकाश पर चला जाना था। इसके बाद कोरोना महामारी शुरू हो गई। ऐसे में डॉक्टरों का पूरा ध्यान कोविड मरीजों के इलाज पर चला गया। अब कॉलेज के सर्जरी विभाग में फिर से एंडोस्कोपी की जांच शुरू हो गई है। जांच के प्रभारी डॉ. पंकज सोनकिया ने बताया अभी हर बुधवार को विभाग में जांच होगी। जैसे-जैसे मरीज बढ़ेंगे, तब हफ्ते में दो या तीन दिन जांच की जाएगी। एंडोस्कोपी के जरिए आमाशय या ग्रास नली की बीमारियों के बारे में पता चलता है। इसके अलावा पेट का अल्सर आदि की भी जांच होती है। निजी सेंटरों पर ये जांच 1200 से 1500 रुपये तक होती है। जबकि, मेडिकल कॉलेज में सिर्फ दो सौ रुपये में जांच करा सकेंगे। बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए जांच निशुल्क रहेगी। डॉ. सोनकिया ने बताया कि जांच के लिए कुछ डॉक्टरों का एसजीपीजीआई लखनऊ में ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। शुभारंभ के दौरान सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. राजीव सिन्हा, डॉ. संजय चौबे, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. नीरज बनौरिया, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. सौरभ पुरोहित, डॉ. दिनेश राजपूत, डॉ. एके सांवल, डॉ. राजकुमार राजपूत व डॉ. गौरव जसोरिया मौजूद रहे।