फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enchanting enactment of the episodes of Shri Ram's birth, the slaying of Tadaka, and Narad's delusion.

Jhansi News: श्रीराम जन्म, ताड़का वध, नारद मोह लीला का मनोहारी मंचन

Sun, 11 Oct 2026 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Enchanting enactment of the episodes of Shri Ram's birth, the slaying of Tadaka, and Narad's delusion.
सदर बाजार रामलीला में मंचन करते कलाकार l संवाद
झांसी। बड़ाबाजार और सदर बाजार में शनिवार को को रामलीला मंचन बेहद मनोहारी रहा। सदर बाजार की रामलीला में प्रभु श्रीराम के जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। वहीं, पहले दिन बड़ाबाजार की रामलीला में नारद मोह लीला का मनोहारी मंचन हुआ। इन लीलाओं ने बड़ी संख्या में दर्शकों का मन मोह लिया और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे।
विज्ञापन

सदर बाजार में मंचन की शुरुआत अयोध्या के राजा दशरथ की संतानहीनता की चिंता से हुई। गुरु वशिष्ठ ने उन्हें शृंगीऋषि को बुलाने की सलाह दी। राजा दशरथ उनके आश्रम गए, जहां शृंगीऋषि ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। अग्नि देव प्रकट हुए और उन्होंने राजा दशरथ को खीर दी। राजा दशरथ ने यह खीर महारानी कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी को दी। इसके फलस्वरूप कौशल्या को राम, कैकेयी को भरत, और सुमित्रा को लक्ष्मण व शत्रुघ्न की प्राप्ति हुई। गुरु वशिष्ठ ने कौसल्यानंदन का नाम राम, सुमित्रानंदन का नाम लक्ष्मण और शत्रुघ्न, कैकेयी के पुत्र का नाम भरत रखा। अयोध्या में चारों राजकुमारों के जन्म पर धूमधाम से उत्सव मनाया गया। राजकुमारों ने गुरु वशिष्ठ के आश्रम में विद्याध्ययन किया।
विज्ञापन


असुरों से यज्ञ की रक्षा
विद्याध्ययन के बाद राजकुमार अयोध्या लौटे। इसी दौरान विश्वामित्र मुनि राजा दशरथ के पास आए। उन्होंने अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगा। दशरथ की व्याकुलता के बावजूद, गुरु वशिष्ठ के समझाने पर उन्होंने राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। वन में श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का वध किया। उन्होंने मारीच को अपने बाण से सौ योजन दूर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारद मोह लीला का मंचन
इधर, बड़ा बाजार की रामलीला में नारद मोह लीला का मनोहारी मंचन हुआ। यह मंचन भी शनिवार को ही आयोजित किया गया। इस लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला में नारद के मोह और उनके तप भंग की कथा को दर्शाया गया। दर्शकों ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।


उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
सदर बाजार की रामलीला के मंचन अवसर पर कुंदन लाल गुप्ता, सतीश चौधरी, राजू मिश्रा, राहुल यादव और विक्की साहू मौजूद रहे। इनके साथ शोभित साहु, नितेश यादव और चंद्रप्रकाश बबेले भी उपस्थित थे। बड़ाबाजार की रामलीला में भरत राय, राजेंद्र हयारण, अरुण द्विवेदी और मनोज सेन उपस्थित रहे। सभी ने लीला मंचन की सराहना की। इन आयोजनों से शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

सदर बाजार रामलीला में मंचन करते कलाकार l संवाद

सदर बाजार रामलीला में मंचन करते कलाकार l संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed