फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Employment can be provided along with bringing awareness by becoming environmentalists

पर्यावरणविद बनकर जागरूकता लाने के साथ पा सकते रोजगार

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employment can be provided along with bringing awareness by becoming environmentalists
झांसी। अगर आप पर्यावरण को लेकर समाज में जागरूकता लाना चाहते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पर्यावरण विज्ञान कोर्स करने का बेहतरीन मौका है। बीयू में 10 जून तक आवेदन खुले हैं। पर्यावरणविद का कार्य शोधपरक होता है। इसमें प्रशासनिक, सलाहकार व पर्यावरण संरक्षण तीनों स्तरों पर कार्य करने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण विज्ञान मूल रूप से ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जल व ध्वनि प्रदूषण, औद्योगिक वाहन, प्रदूषण, प्लास्टिक जोखिम को दूर करने के लिए विकसित की गई प्रौद्योगिकी का अध्ययन है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के बारे में पूरा विश्व जागरूक हुआ है। इसलिए पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार की तमाम संभावनाएं हैं। बीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग की समन्वयक डॉ. स्मिता त्रिपाठी ने बताया कि इस कोर्स को करने के बाद सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में बायोलॉजिस्ट, केंद्र व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी नौकरी पाने का मौका रहता है। इसके अलावा खुद एनजीओ शुरू करके दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। बीयू के कई छात्रों ने ऐसा किया भी है। साथ ही रिफाइनरी, खदान, टेक्सटाइल मिल, सीमेंट उद्योग, वेस्ट ट्रीटमेंट एजेंसी में पर्यावरण वैज्ञानिक के रूप में रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
............................................
कोर्स का नाम: बीएससी ऑनर्स एन्वायरमेंटल साइंस
चयन की प्रक्रिया: सीधे परीक्षा
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से बायो या मैथ ग्रुप से इंटर
सीटें: 30
अवधि: तीन साल
फीस: 6,500
स्नातक पास के लिए कोर्स
.....................................
कोर्स का नाम: एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस
चयन की प्रक्रिया: सीधे परीक्षा
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से बीएससी बायोलॉजी/ एनवॉयरमेंटल/ जियोलॉजी, एग्रीकल्चर
सीटें: 20
अवधि: दो साल
फीस: 30,000
कोर्स का नाम: पीजी डिप्लोमा इन एन्वायरमेंटल साइंस
चयन की प्रक्रिया: सीधे परीक्षा
योग्यता: 45 फीसदी अंकों से साइंस, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग, एलएलबी, एबीए
सीटें: 15
अवधि: एक साल
फीस: 10,600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed