फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi election 2022 Employees should not leave duty point till the end of counting of votes

Jhansi Election: मतगणना की समाप्ति तक ड्यूटी प्वाइंट न छोड़ें कर्मचारी

Thu, 10 Mar 2022 08:46 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 08:46 AM IST
सार

मतगणना सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ करें। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
jhansi election 2022 Employees should not leave duty point till the end of counting of votes
मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को डीएम व एसएसपी ने कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान निर्देशित किया गया कि मतगणना की समाप्ति तक कोई भी कर्मचारी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा। इसका सभी को कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन


भोजला मंडी में जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सभी पर मतगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराने का दायित्व है। मतगणना सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ करें। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जाएगी। चेक प्वाइंट पर प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की सावधानीपूर्वक तलाशी की जाए। एसएसपी शिवहरी मीणा ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी तैनाती स्थल पर पूरी तरह से मुस्तैद रहें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई शंका हो तो निदान कर लें, इससे काम सुगम होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम संजय पांडेय व एके सिंह, एसपी ग्रामीण नैपाल सिंह, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, आरओ बबीना सान्या छाबड़ा, नगर मजिस्ट्रेट आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed