फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Employees of electricity department danced after drinking alcohol in office

Jhansi: दफ्तर में शराब पीकर झूमे बिजली विभाग के कर्मचारी, हाथ में थी बोतल और चेहरे पर बेपरवाही, तस्वीरें वायरल

Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

बताया गया है कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जन्मदिन के मौके पर कार्यालय में शराब पार्टी रखी गई थी, जिसमें कर्मचारियों ने जमकर शराब पी थी और डांस करते हुए वीडियो बनाया था।

विज्ञापन
Employees of electricity department danced after drinking alcohol in office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली विभाग की चुनौतियां भी बढ़ गईं हैं। लेकिन, कर्मचारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। यह हकीकत शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में सामने आई। वीडियो में कर्मचारी अपने दफ्तर के भीतर शराब की बोतल थाम जाम छलकाते हुए डांस कर रहे हैं। अब वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की ओर से जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो मातातटीला हाइडिल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के टेस्टिंग कार्यालय का बताया जा रहा है। बताया गया है कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जन्मदिन के मौके पर कार्यालय में शराब पार्टी रखी गई थी, जिसमें कर्मचारियों ने जमकर शराब पी थी और डांस करते हुए वीडियो बनाया था। वीडियों में तीन-चार कर्मचारियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में शराब से भरे हुए गिलास हैं, जबकि एक कर्मचारी शराब की बोतल लहराता हुआ नजर आ रहा है। तेज म्यूजिक के बीच सभी कर्मचारी जमकर डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में ड्राइवर, लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के अलावा अन्य कर्मी भी नजर आ रहे हैं। विभाग की किरकिरी होने पर अधिशासी अभियंता (मीटर) रविंद्र बाबू ने वीडियो को कर्मचारी के घर का बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की। जबकि, मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार का कहना है कि वायरल हुए वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed