{"_id":"6771b245322b2c7f680f3045","slug":"empire-of-filth-all-around-in-village-barora-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-463302-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्राम बरौरा में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्राम बरौरा में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य
विज्ञापन
- घरों के बाहर जमा रहता गंदा पानी, लग रहे कूड़े के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम बरौरा में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य है। ग्रामीणों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। धनीराम कुशवाहा के घर से चुन्नी के घर तक सड़क धस गई है। केशव यादव के मकान के पास सड़क खराब होने से गंदा पानी भरा रहता है। प्यारेलाल के मकान से झल्लू रैकवार के घर के पास सड़क पर और पूरन यादव के घर के बाहर भी नाली का पानी जमा रहता है।
ग्राम बरौरा निवासी राघवेंद्र यादव ने बताया कि एक वर्ष से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामवासियों ने कई बार प्रधान से सड़कों की सफाई कराने एवं मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इस वजह से लोगों को गंदे पानी के बीच से मजबूरी में निकलना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसल कर इस पानी में गिर चुके हैं। ग्रामवासियों ने कूड़े का ढेर हटवाने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि टीम गठित कर गांव की सफाई कराई जाएगी।