फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emergency buttons in buses for women's safety

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में इमरजेंसी बटन

Thu, 20 Apr 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Emergency buttons in buses for women's safety
up roadways - फोटो : demo
प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के निर्भया प्रोजेक्ट के तहत इमरजेंसी बटन लगाए जाएंगे। इसके इस्तेमाल पर नजदीक की पुलिस से तुरंत मदद के लिए सक्रिय हो जाएगी। हर गांव को बस सेवा से जोड़ने के लिए सरकार प्राइवेट सेक्टर से अनुबंध करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि निर्भया प्रोजेक्ट लागू करने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की है। अभी यह सुविधा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हैं। बसों के समय से संचालन और सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और महानगर के बस स्टेशनों और डिपो को अत्याधुनिक बनाने के लिए पब्लिक पार्टनरशिप प्रोजेक्ट (पीपीपी) मॉडल पर बनाने की प्लानिंग चल रही है। बस स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि सभी बस डिपो को रचनात्मक कार्यों से भी जोड़ने की प्लानिंग है। इसमें सबसे अच्छा संचालन, मेंटेनेंस और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की हर तीन माह में समीक्षा कर उनको पुरस्कृत किया जाएगा। गायक सोनू निगम के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सबका साथ और सबका विकास चाहती है। 
विज्ञापन


सीएम इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा 
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड का विकास मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता पर है। वह अपने दौरे के दौरान यहां खोदे गए तालाब पानी से कैसे भरें और किसानों का पलायन कैसे रुके? इन मुद्दों पर अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। साथ ही गांवों को 18 घंटे और नगरों को 24 घंटे बिजली, समय से ट्रांसफार्मर बदलने, गड्डा मुक्त सड़के, किसानों का कर्ज माफ, क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति पर भी अफसरों को दिशा निर्देश देंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री ने कहा- रोस्टर के हिसाब से लगाएं ड्यूटी
झांसी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को हंसारी स्थित रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। साथ ही कर्मचारियों की शिकायत पर चालक और परिचालकों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी रोस्टर भी देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed