फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emergency and trauma center to be operational in 10 days in 500-bed building

Jhansi News: 500 बेड की बिल्डिंग में 10 दिन में शुरू होगी इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर

Sun, 21 Dec 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Emergency and trauma center to be operational in 10 days in 500-bed building
कार्यदायी संस्था को तीन दिन में तकनीकी खामी दूर कर पूरी बिल्डिंग हैंडओवर करने के दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की नवनिर्मित 500 बेड की बिल्डिंग में इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर शुरू होने जा रहा है। दावा है कि तीन दिन में कार्यदायी संस्था से पूरी बिल्डिंग हैंडओवर कर ली जाएगी। इसके सात दिन के अंदर मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। एक माह में सभी बेड पर मरीज भर्ती करने शुरू कर दिए जाएंगे।
174 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग एक साल पहले तैयार हो गई थी। तकनीकी खामियों के चलते ग्राउंड फ्लोर को छोड़ कोई भी तल (फ्लोर) हैंडओवर नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि प्रधानाचार्य प्रो. शिव कुमार ने शुक्रवार को 10 दिन में हरसंभव प्रयास कर 500 बेड अस्पताल की बिल्डिंग शुरू करने के आदेश दिए हैं। अधीनस्थों ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने का फैसला लिया है क्योंकि यह हैंडओवर हो चुका है। अब कार्यदायी संस्था को तीन दिन में तकनीकी खामियां दूर कर पूरी बिल्डिंग हैंडओवर करने की हिदायत दी है। वहीं, दूसरी तरफ इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर शिफ्टिंग की योजना भी बना ली गई है। संभव है कि बुधवार या बृहस्पतिवार से जरूरी उपकरणों को स्थापित करना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



0- वर्जन
तकनीकी खामियां दूर कर तीन दिन में बिल्डिंग हैंडओवर करने के लिए कार्यदायी संस्था को कह दिया है। इसके सात दिन के अंदर ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी को शुरू करवा दिया जाएगा। पूरा प्रयास है कि एक माह के अंदर पूरी बिल्डिंग को चालू करवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed