फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   embezzlement, cleark come on investigation

जांच में फंसते नजर आ रहे बाबू, एक को पद से हटाया

Mon, 02 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
embezzlement, cleark come on investigation
जांच में फंसता नजर आ रहा बाबू, एक को पद से हटाया
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गबन के आरोपों में घिरा बाबू जांच में फंसते नजर आ रहा है। उसका पटल परिवर्तन भी कर दिया गया है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्राचार्य को सौंप सकती है।

मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2016 से 2018 बैच के जूनियर डॉक्टरों को पासआउट होने के बाद भी कई महीने तक भुगतान किया गया है। इससे लगभग एक करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया थ। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित तो की मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 30 जून को सदर विधायक रवि शर्मा ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक से म्ेडिकल कॉलेज में दो बाबुओं की शिकायत की। विधायक ने कहा कि दस सालों से बाबू भ्रष्टाचार कर वित्तीय गबन कर रहे हैं। इनका स्थानांतरण कर जांच कराई जाए। डीजी के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में एक बाबू जांच में फंसता नजर आ रहा है। ऐसे में प्राचार्य ने उसका पटल परिवर्तन भी कर दिया है। कमेटी जल्द ही अपने रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed