फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eleven trains will operate today canceled

आज ग्यारह ट्रेनों का संचालन रहेगा रद

Thu, 13 Aug 2015 12:33 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम मध्य रेल के हरदा- खंडवा खंड में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के मध्य चार अगस्त की रात्रि हुए रेल हादसे के बाद बाधित चल रहा यातायात बुधवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। इस कारण तेरह अगस्त को भी ग्यारह ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेंगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12108 अप लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12138 अप पंजाब मेल, 12148 अप निजामुद्दीन कोल्हापुर एक्सप्रेस, 12171 डाउन लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, 12486 अप नांदेड श्री गंगानगर एक्सप्रेस, 12541 डाउन गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 अप लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12629 यशवंतपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12456 अप कालका शिरडी एक्सप्रेस व 12458 अप उना हिमाचल नांदेड एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेगी।
विज्ञापन


नई ट्रेन का संचालन शुरू
झांसी। रेल बजट में घोषित सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशाखापटनम नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। गाड़ी संख्या 22415 बुधवार को सुबह नौ बजे विशाखापटनम से रवाना हुई। यह गाड़ी विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, भोपाल होकर गुरुवार को अपराह्न 2.20 बजे झांसी आएगी। रात नौ बजे यह गाड़ी दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22416 अप नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 6.40 बजे चलकर झांसी स्टेशन पर अपराह्न 2.10 बजे आएगी। यह गाड़ी अगले दिन शाम 6.45 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन
झांसी। चित्रकूट धाम में सावन मेले के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक झांसी से चित्रकूट के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह गाड़ी झांसी से सुबह 10.10 बजे रवाना होकर बांदा अपराह्न 2.58 बजे व चित्रकूट धाम कर्वी शाम 4.55 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 6.15 बजे रवाना होकर झांसी रात 2.20 बजे आएगी। इस अवधि में झांसी बांदा पैसेंजर का संचालन चित्रकूट धाम कर्वी तक होगा। साथ ही इस अवधि में गाड़ी संख्या 11107 डाउन व 11108 अप बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा, रानीपुर रोड स्टेशनों व  गाड़ी संख्या 12189 डाउन व 12190 अप महाकौशल एक्सप्रेस केा शिवरामपुर, भरतकूप, खुरंड स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed