फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elephant horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal...

Jhansi News: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

Tue, 27 Aug 2024 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Elephant horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। महानगर में सोमवार की मध्य रात्रि झमाझम बारिश के बीच घर-घर और मंदिरों में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... के जयकारों के साथ रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की आरती हुई। श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए और अपने आराध्य बाल गोपाल के मनोहारी दर्शन किए। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता ही गया।
इस दौरान मंदिरों में आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। वहीं, घरों में श्रद्धा से जन्माष्टमी मनाई गई। मुरली मनोहर मंदिर में प्रात: मंगला आरती, शृंगार आरती दर्शन, शाम को महाभिषेक दर्शन एवं भजन कीर्तन हुआ। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती हुई। श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए। पंडित वसंत विष्णु गोलवलकर, हर्षल गोलवलकर आदि मौजूद रहे। इधर, गोपीनाथ जी के मंदिर में प्रात: आरती एवं शृंगार हुआ। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। महंत विष्णु दत्त स्वामी, मार्तंड स्वामी, विवेक दत्त स्वामी, सोमदत्त स्वामी, हिमांशु, वरुण, पवन आदि रहे।
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर में शाम को भजन कीर्तन एवं भगवान का महाभिषेक हुआ। छप्पन भोग अर्पण किया गया। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती हुई एवं प्रसाद वितरण हुआ। अध्यक्ष ब्रजभूमि दास, व्रज जन रंजन दास आदि रहे। इधर कुष्टयाना अंदर सैंयर गेट स्थित मंदिर में श्री बालमुकुंद (श्री लड्डू गोपाल जी) महाराज का महाभिषेक एवं महाआरती की गई। प्रसाद वितरण हुआ। राजेश कुमार चौरसिया, ममता चौरसिया, राहुल चौरसिया, नीतू, जानकी कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, हरनारायण, सुरेश कुमार, अंशुल आदि मौजूद रहे। इधर, कुंज बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। सरस्वती शिशु मंदिर एवं बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज दतिया गेट में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह हुआ। छात्राओं ने राधा एवं कृष्ण के स्वरूप धारण किए। प्रधानाचार्या कल्पना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed