फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electronic Reservation chart on platforms soon

ट्रेन व प्लेटफार्मों पर जल्द लगेंगे इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण चार्ट

Sun, 11 Aug 2019 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Electronic Reservation chart on platforms soon
ट्रेन व प्लेटफार्मों पर जल्द लगेंगे इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण चार्ट
विज्ञापन

झांसी। अब रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले मुसाफिरों को अपनी ट्रेन का आरक्षण चार्ट देखने में परेशानी नहीं होगी। ट्रेनों व स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक चार्ट लगेंगे। इससे यात्री दूर से ही अपना नाम देख सकेंगे।
सफर से महीनों पहले रिजर्वेशन कराने के बाद भी चार्ट में नाम तलाशने की दिक्कत से जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए रेलवे ने स्टेशन के प्लेटफार्मों के साथ-साथ ट्रेनों के कोच पर कागज की लिस्ट के बजाए इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का फैसला किया है। चार्ट में रात को लाइट जलेगी। इससे न केवल बर्थ तलाशने में आसानी होगी, बल्कि बारिश, अंधेरे आदि में कागज का चार्ट फटने का डर नहीं रहेगा। इंटरनेट आधारित इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट टिकट निरस्त होने पर अपडेट होता रहेगा। झांसी के साथ-साथ ग्वालियर स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट लगेंगे। इसके लिए स्टेशनों से ट्रेनों के नाम और नंबर की रिपोर्ट मांगी गई है। यह रिपोर्ट पहुंचते ही आरक्षित कोच में इलेक्ट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का सिलसिला अगले माह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगा लाभ
कोई यात्री ट्रेन अंतिम समय में आरक्षण निरस्त कराएगा तो इंटरनेट की सहायता से बोगी पर लगे चार्ट पर अपडेट हो जाएगा। इससे आरएसी या वेटिंग के यात्री को सीट सहज रूप से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को अधिक सुविधा मिले, इसके लिए जल्द ही रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक चार्ज की शुरूआत होगी। इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed