{"_id":"c01ce4376ce9b432392a9c971397a776","slug":"electrisity-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कनेक्शन के लिए सर्वर नहीं दे रहा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कनेक्शन के लिए सर्वर नहीं दे रहा साथ
ब्यूराे
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग द्वारा शुरू की गई आनलाइन कनेक्शन लेने की सुविधा झांसी में एक साल बाद भी सुचारू नहीं हो सकी है। सर्वर के अपडेट न होने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है, और न ही इस संबंध में अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस कारण अभी भी लोगों को कनेक्शन लेने की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
आम तौर पर विद्युत संयोजन लेने के लिए आवेदन करने से लेकर तमाम रिपोर्ट लगवाने में उपभोक्ता को कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। सुविधा शुल्क न देने पर कनेक्शन लेने में और भी बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं। इन सब समस्याओं से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पिछले साल से ऑनलाइन संयोजन लेने की सुविधा प्रदान कर दी थी।
आनलाइन शहरों में यह सुविधा केवल चार किलोवाट तक के संयोजन के लिए शुरू की गई थी। मगर यह सुविधा झांसी शहर के उपभोक्ताओं को एक साल बाद भी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वर अपडेट न होने के कारण यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। मगर जल्द ही इस सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है संयोजन लेने का तरीका
इसमें उपभोक्ता को यूपीपीसीएल आनलाइन. काम की साइट पर जाकर न्यू कनेक्शन ऑप्शन पर जाना है। उसमें मांगी गई जानकारियां भरनी हैं। इसके बाद आवेदन को अपलोड कर 50 रुपये आनलाइन जमा करने होते हैं। इसके बाद अपलोड फार्म की एक कापी निकालने के बाद उसमें अपना फोटो चस्पा कर आवेदन संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता को दे दिया जाता है। इसके बाद रिपोर्ट लगाने से लेकर संयोजन लगाने तक का काम अवर अभियंता को ही करना होता है।