फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity workers, upset over not receiving their salaries, staged a protest.

Jhansi News: वेतन न मिलने से नाराज बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Sun, 23 Aug 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers, upset over not receiving their salaries, staged a protest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। मोंठ उपखंड के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन भुगतान में देरी से परेशान कर्मचारियों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र मोंठ में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन देकर बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि मोंठ उपखंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें संबंधित कंपनी के ठेकेदार के माध्यम से वेतन दिया जाता है। जुलाई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जबकि अगस्त माह के भी 23 दिन बीत चुके हैं। वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का भरण-पोषण और रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। जबकि, वे लगातार विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


एसडीओ सौरभ राय ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान को लेकर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिन में सभी संविदा कर्मचारियों का बकाया वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed