फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity workers boycotted work in protest against privatization

Jhansi News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 21 May 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers boycotted work in protest against privatization

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजलीकर्मियों का 72 घंटे का कार्य बहिष्कार मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले दिन मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए बिजली अधिकारी-कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। यहां उन्होंने कहा कि निजीकरण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से इसमें हस्तक्षेप करते हुए निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की है।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले जेई और प्रोन्नत अभियंता एकत्रित हुए। सभा में जनपद अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि निजीकरण होने से गरीब, किसान को महंगी बिजली मिलेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि जहां-जहां निजीकरण किया गया है, वहां हालत बद से बदतर है। कहीं भी किसी तरह से कोई उद्धार नहीं हुआ। क्षेत्रीय सचिव राजकुमार ने कहा कि निजीकरण न तो जूनियर इंजीनियर और न ही विद्युत उपभोक्ताओं/आमजन के हित में है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, सभा को जनपद सचिव रोहित कुमार, उप खंड अधिकारी अक्षय कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर कन्हैयालाल, अमित कुमार मौर्या, अक्षय कुमार, दीपक कुमार, ऋतिक कुमार गुप्ता, रामनरेश शाक्य, रजनीश कुमार, दीपक सिंह, संजीव कुमार, संजय कुमार, शिवगोपाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed