फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity workers are not liking online attendance

Jhansi News: बिजलीकर्मियों को रास नहीं आ रही ऑनलाइन हाजिरी

Fri, 25 Apr 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers are not liking online attendance

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मोबाइल एप के जरिये फेस अटेंडेंस बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि जोन में पंजीकृत कुल 2674 अधिकारी-कर्मचारियों में केवल 270 ने ही एप डाउनलोड कर इस पर पंजीकरण किया है। शेष अभी तक इस कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने फेस अटेंडेस व्यवस्था एक अप्रैल से लागू की थी। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक बिजली अधिकारी व कर्मचारी को अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी हाजिरी अंकित करानी होगी।
विज्ञापन









जता रहे विरोध, बोले - हम पहले ही नियम से ज्यादा काम कर रहे, फिर बंदिशें क्यों

फेस अटेंडेस का विरोध कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि लिखापढ़ी में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आठ घंटे अगर काम करना है तब तो यह ठीक है, लेकिन शाम छह बजे से देर रात तक विद्युत लाइन में फाल्ट आने तक ऑफ ड्यूटी रहने के बावजूद हमें काम करना पड़ता है। अगर इस समय कोई दुर्घटना बिजली कर्मियों के साथ हो जाए तो आफ ड्यूटी के कारण उन्हें कोई विभागीय सहायता नहीं देगा। कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था खत्म करने या फिर चौबीसों घंटे जब भी कार्य में है, तब हाजिरी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन









- फेस अटेंडेस अधिकारी-कर्मचारी सभी पर अनिवार्य रूप से लागू है। एप डाउनलोड कर पंजीकरण कराकर इसी पर अपनी हाजिरी देनी है। कर्मचारियों में कुछ ने कर लिया है, इसे धीरे-धीरे सभी कर्मचारियों पर लागू कराया जा रहा है। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed