फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity will be generated as soon as the train brakes

ट्रेन में ब्रेक लगते ही बनने लगेगी बिजली

Tue, 05 Jul 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be generated as soon as the train brakes
झांसी। रेल के इंजन ब्रेक से बिजली पैदा करेंगे। इस व्यवस्था में ब्रेक लगाने से दोबारा बिजली तैयार होगी। इनका इस्तेमाल रेल संचालन में होगा। झांसी मंडल मेें भी इस तकनीक पर आधारित रेल इंजनों का जल्द इस्तेमाल शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

रेलवे थ्री फेज इंजनों का इस्तेमाल शुरू कर चुका है। इन्हीं थ्री फेज इंजनों में एक ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है जिसमें ब्रेक लगाने पर बिजली भी तैयार होगी। रेल अफसरों का कहना है अभी इस्तेमाल होने वाले इंजन डीसी करंट के हैं। अब नए री-डिजाइन होने वाले इंजनों में री-जनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम इस्तेमाल होगा। इस तकनीक के जरिए ब्रेक लगाने में खर्च होने वाली ऊर्जा बचती है। साथ ही ब्रेक लगाते समय एक जनरेटर चलता है। इसकी मदद से दोबारा बिजली बनकर ग्रिड में चली जाती है। रेल अफसरों का कहना है कि इस व्यवस्था से ब्रेक एवं पहिये भी कम घिसेंगे। इनकी अधिक मरम्मत नहीं करनी होगी। ब्रेक भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करेंगे। इसके साथ ही ब्रेक लगाने से इंजन गर्म होने की दिक्कत भी खत्म होगी। इस सहूलियत के मिलने से रेल संचालन आसान होगा। लुधियाना एसी लोको शेड में इनका इस्तेमाल शुरू हो चुका है। अब ऐसे इंजन जल्द ही झांसी भी लाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है अभी झांसी मंडल में इन इंजनों का इस्तेमाल आरंभ नहीं हुआ है लेकिन, जल्द ही यह इंजन यहां भी चलाए जाएंगे। इस नई तकनीक के इस्तेमाल से रेल संचालन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed