{"_id":"6882a045519bbb86fb0da0bd","slug":"electricity-team-which-came-to-install-smart-meter-was-attacked-attempt-was-made-to-drive-over-the-vehicle-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-604941-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम पर हमला, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली टीम पर हमला, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। भट्टागांव क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग और निजी एजेंसी की टीम के साथ क्षेत्रीय लोगों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने गाड़ी चढ़ाकर मारने का भी प्रयास किया। ऐसे में अधिकारी-कर्मी घबरा गए, उन्हें जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
एसडीओ ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे जीनस कंपनी के प्रतिनिधि भट्टागांव क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे। यहां के कुछ लोग कार्य में हस्तक्षेप करने लगे। इस पर प्राइवेट कंपनी के प्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी उप खंड अधिकारी (एसडीओ) बिजौली राजेश कुमार को दी। एसडीओ अपनी टीम टीजी-2 योगेश कुमार, मनीष वर्मा, संविदा कर्मी नासिर अहमद को लेकर भट्टागांव स्थित इकरा गार्डन के पास पहुंचे। एसडीओ अभी कंपनी के कर्मचारियों से बात कर रहे थे, तभी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति ने एसडीओ समेत कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। बिजली विभाग की टीम सदर थाना पहुंची। एसडीओ ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी।