फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity remained disrupted for the third day as well, people were restless in the heat

Jhansi News: तीसरे दिन भी बेपटरी रही बिजली, गर्मी में बिलबिला उठे लोग

Sat, 24 May 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained disrupted for the third day as well, people were restless in the heat

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आंधी पानी के तीन दिन बाद भी महानगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। मुन्नालाल पावर हाउस, सूती मिल, जेल चौराहा समेत कई इलाकों में आपूर्ति शुक्रवार को भी प्रभावित रही। इनसे जुड़े इलाकों में पांच से छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान रहे।

बुधवार रात आई आंधी ने तमाम इलाकों में खंभे समेत बिजली के तार उखाड़ दिए। गल्ला मंडी बिजलीघर की वजह से सबसे अधिक दिक्कत रही। शुक्रवार को भी इससे जुड़े इलाकों में मरम्मत कार्य चलता रहा। वहीं, ओरछा गेट फीडर पर आठ खंभे झुक गए। इससे बिजली आपूर्ति ओरछा गेट, मरकज, कपूर टेकरी, मदक खाना, कसाई मंडी, सैंयर गेट अंदर, पत्थर की टाल समेत कई इलाकों में ठप हो गई थी।
विज्ञापन




आल्हा घाट के पीछे नहर के पास तीन पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार भी बदले गए।शुक्रवार को भी कपूर टेकरी, मदक खाना, कसाई मंडी इलाकों में परेशानी बनी रही। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से इन इलाकों में लोग परेशान रहे। मुन्नालाल पावर हाउस आदि इलाकों में बिजली का खेल जारी रहा। सूती मिल पावर हाउस की लाइन ट्रिप हुई तो तत्काल दूसरी लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारु करवा दी गई। वहीं, बिजली अफसरों का कहना है कि अधिकांश जगहों पर मरम्मत कार्य करा लिया गया है। जिन इलाकों में काम अब तक पूरा नहीं हुआ, वहां शनिवार को कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed