{"_id":"68e819d6ff3a13622903495b","slug":"electricity-ran-through-the-tractor-trolley-workers-narrowly-escaped-jhansi-news-c-323-1-tod1001-101153-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में दौड़ा करंट, बाल-बाल बचे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में दौड़ा करंट, बाल-बाल बचे मजदूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। बृहस्पतिवार को टोड़ी फतेहपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। ट्रॉली में सवार मजदूर करंट की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि इसी बीच बिजली चली गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ग्राम सुजवा से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मजदूर मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन दस बजे मोहल्ला बड़ागंज से गुजरी। इसी दरम्यान मोहल्ले में रहने वाले प्रभुदयाल पांडेय के मकान के बाहर लगे बिजली के मीटर का तार ट्रॉली फंस गया। इससे मीटर क्षतिग्रस्त हो गया और उसके तार ट्रॉली के संपर्क में आ गए, जिससे ट्रॉली में करंट फैल गया।गनीमत रही कि उसी समय बिजली चली, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि बिजली चालू होती तो ट्रॉली में बैठे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।