{"_id":"5941906f4f1c1b83118b45c5","slug":"electricity-cut-one-and-half-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़ ढीला होने से डेढ़ घंटे गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़ ढीला होने से डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
jhansi
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुन्नालाल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का एक जंपर (तारों का जोड़) ढीला होने के कारण कई इलाकों की बिजली डेढ़ घंटे गुल रही।
बुधवार को हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मुन्नालाल सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का एक जंपर प्रेमनगर में आबादी वाले क्षेत्र में ढीला हो गया। स्पार्किंग होने लगी। गनीमत रही उस समय तक तार टूटकर नीचे नहीं गिर सका। हंसारी से बिजली बंद कराने के बाद जंपर को दुरुस्त किया गया। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक मुन्नालाल सबस्टेशन से जुड़े मिशन कंपाउंड, तहसील, बाबूलाल कारखाना, जीवनशाह, मेंहदी बाग, खजूर बाग, नई बस्ती, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, दीक्षित बाग, शारदा हिल्स कॉलोनी, सर्राफा, इतवारी गंज, पुरानी नझाई, दरीगरान, राई का ताजिया, लक्ष्मण गंज, चार खंभा, अंदर- बाहर दतिया गेट, मुकरयाना, नरसिंह राव टौरिया, इंद्रपुरी कॉलोनी, स्वामीपुरम, बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम और आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल रही।
ट्रांसफार्मर खराब
उन्नाव गेट सबस्टेशन से जुड़े वर्मा कॉलोनी पंचवटी में रखे ट्रांसफार्मर में मंगलवार की रात 11 बजे खराबी आ गई। ट्रांसफार्मर को बुधवार की शाम बदला जा सका। 18 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने के कारण वर्मा कॉलोनी और आसपास क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कल तीन घंटे बंद रहेगी शहर की बिजली
झांसी। हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 16 जून की सुबह छह बजे से नौ बजे तक हाइटेंशन लाइन के जंपरों (जोड़) को कसने का काम होगा। इस कारण जेल चौराहा, गल्ला मंडी, रानी महल, मुन्नालाल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, नंदनपुरा, सीपरी बाजार, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, भेल, बरुआसागर और बबीना सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता (द्वितीय) हेमराज ने दी है।