फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity connection is cut, not being given receipt

बिजली कनेक्शन तो कट रहे, नहीं दी जा रही रसीद

Tue, 04 Jul 2017 01:01 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 04 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection is cut, not being given receipt
electricity - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

बिजली बकाये पर कनेक्शन काटते समय उपभोक्ता को पीले या लाल रंग की रसीद (विच्छेदन नोटिस) देना जरूरी है। पिछले दिनों प्रबंध निदेशक ने इस नियम के कड़ाई से पालन कराने के आदेश अधिकारियों को दिए थे, लेकिन आदेश के बाद भी इस पर अमल नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को नंदनपुरा गली नंबर दो निवासी उमाशंकर प्रजापति का 17 हजार के बकाये पर खंभे से कनेक्शन काट दिया। देर शाम तक जब बिजली नहीं आई, तब उपभोक्ता को पता चला कि उसका कनेक्शन काट दिया है। जबकि, संविदा कर्मचारियों को कनेक्शन काटने से पहले विच्छेदन नोटिस की रसीद उपभोक्ता को देनी चाहिए।
विज्ञापन

25 जून को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा झांसी आए थे। उनसे शिकायत की गई थी कि तीन महीने का बिल जमा न करने या दो हजार से अधिक की बकायेदारी होने पर बिजली विभाग के अधिकारी कागजों में कनेक्शन कटा दिखाकर यह चार्ज वसूल रहे हैं। इस पर एमडी ने साफ किया था कि उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटने पर ही तीन सौ रुपये (कनेक्शन कटने-जुड़ने की फीस) लिया जाएगा। बिजली विभाग के कर्मचारी यदि आपका कनेक्शन काटेंगे तो एक पीले या लाल रंग की रसीद देंगे। मगर, इस आदेश पर एक हफ्ते बाद भी पालन शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बकायेदारों के कनेक्शन काटते समय विच्छेदन नोटिस जारी करना शुरू कर दिए गए हैं, अगर कोई नोटिस नहीं दे रहा है तो वह अधिशासी अभियंता या उनसे सीधी शिकायत कर सकता है।’
राकेश वर्मा, अधीक्षण अभियंता (नगर)। 


रसीद में रहता है यह विवरण 
रसीद (विच्छेदन नोटिस) में कनेक्शन काटने वाली टीम का नाम, उपभोक्ता का नाम, पिता का नाम, पता, बुक कनेक्शन संख्या, स्वीकृत भार, उपभोक्ता का बकाया, विच्छेदन की तिथि, मीटर नंबर, मीटर रीडिंग, मीटर की स्थिति भरना पड़ता है। साथ ही रसीद में लिखा है कि अगर सात दिन में उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करता है तो उसकी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर दी जाएगी। 


एक हफ्ते में काटे गए 500 कनेक्शन 
बिजली विभाग ने पिछले एक हफ्ते में 1.10 करोड़ के बकायेदार 500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इनमें एक जून को अकेले 324 कनेक्शन काटे गए। इसमें 43 कनेक्शन 50 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के  हैं। अभी तक 90 उपभोक्ताओं ने ही बकाया जमा किया है, बाकी के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed