फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric train will soon run on Khajuraho to Lalitpur route

खजुराहो से ललितपुर रूट पर जल्द इलेक्ट्रिक से दौड़ेंगी ट्रेन

Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Electric train will soon run on Khajuraho to Lalitpur route
छतरपुर। खजुराहो जल्द ही खजुराहो-ललितपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनें इलेक्ट्रिक से दौड़ेंगी। इलेक्ट्रिक लाइन के लिए पोल खड़े हो गए हैं। लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। जून तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा और
विज्ञापन

इस रूट से ट्रेनें इलेक्ट्रिक से दौड़ेंगी। इलेक्ट्रिक लाइन चालू होने से अब इस रूट पर रेल का सफर काफी आसान हो जाएगा। रेलवे विभाग द्वारा खजुराहो से छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, ललितपुर तक इलेक्ट्रिक लाइन की शुरू कर दी गई है। इस रूट पर
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक पोल भी खड़े किए जा चुके हैं। रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो, महोबा, झांसी लाइन को इलेक्ट्रीफाइड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में केवल खजुराहो-ललितपुर रेल खंड ही ऐसा है जो इलेक्ट्रिफाइड नहीं है। इस रेल खंड को भी इलेक्ट्रिफाइड किया जा रहा है। इसके लिए पोल खड़े किए जा चुके हैं। छतरपुर राजनगर के आगे तक पोल खड़े हो चुके हैं। काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जून तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा।

लाइन इलेक्ट्रिफाइड होने के बाद खजुराहो, छतरपुर के लिए लंबे रूट की नई ट्रेनें भी शुरू होंगी। ट्रेनें बढ़ने से खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय में भी रफ्तार आएगी। ट्रेनें खजुराहो से ललितपुर रेल खंड इलेक्ट्रिफाइड होने के बाद इस ट्रैक पर 70 की जगह अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। खजुराहो-ललितपुर का 190 किलोमीटर का सफर काफी आसान और आराम दायक हो जाएगा। खजुराहो आने वाले पर्यटकों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed