फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric poles were not installed and instead the connections were disconnected.

Jhansi News: विद्युत खंभे तो लगाए नहीं उल्टा कनेक्शन काट दिए

Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Electric poles were not installed and instead the connections were disconnected.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गरियागांव में बल्लियों पर झूल रहे तार की समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने खंभे तो लगाए नहीं, उल्टा उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटकर परेशानी और बढ़ा दी।
विभाग के खिलाफ क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है।
वार्ड 15 गरियागांव में सेंट ज्यूड्स स्कूल के पीछे सर सैय्यद नगर में बिजली के तार-बल्लियों पर लटक रहे हैं। क्षेत्रवासियों के मुताबिक विद्युत विभाग ने यहां पर पोल नहीं लगाए हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय पार्षद हरिओम मिश्रा का कहना है कि गरियागांव को नगर निगम में शामिल हुए 22 साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद वार्ड के सभी इलाकों में विद्युत खंभे नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने समस्या को दूर करने की बजाए 10 घरों के कनेक्शन काट दिए। बिजली विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में टीम ने बताया कि कनेक्शन की दूरी 40 मीटर से ज्यादा है। ऐसे में 40 मीटर से पहले जो खंभे हैं, उनमें वोल्टेज की समस्या है। उन्होंने इस मामले में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को भी पत्र लिखा है। वहीं, मुख्य अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मंगलवार को मौके पर टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed