फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric pole fell on the school bus, major tragedy averted

स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला

Fri, 22 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell on the school bus, major tragedy averted
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आगंतुक कक्ष के लिए मौरंग उतार रहे डंपर चालक की लापरवाही से दर्जनों बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। डंपर में फंसे तार के दबाव से बिजली का खंभा टूटकर स्कूल बस पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि तार कुछ इंच की दूरी के चलते बस से छुए नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय क्षेत्र में एंट्री गेट के पास ही आगंतुक कक्ष बना हुआ है। कक्ष में कुछ कार्य शेष रह गया है, जिसके लिए बृहस्पतिवार अपराह्न करीब पौने तीन बजे एक डंपर मौरंग लेकर आया हुआ था। मौरंग उतारते समय खंभे में लगे तार डंपर के ट्राला से टकरा गए।
विज्ञापन


ठीक उसी समय बीयू परिसर में रहने वाले शिक्षक, कर्मचारियों के बच्चों को छोड़ने के लिए एक प्राइवेट स्कूल की बस गेट से अंदर दाखिल हुई। बस में करीब तीन दर्जन बच्चे थे। डंपर के ट्राला का अधिक लोड पड़ने से बिजली के तार फंसकर नीचे आ गए, जिसका दबाव खंभा नहीं झेल सका और बीच से टूटकर स्कूल बस पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। चालक ने बस रोक दी। सुरक्षा गार्डों ने आनन-फानन में बच्चों को बस से नीचे उतारना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि खंभे में लगे तार बस को छुए नहीं, वरना करंट फैल सकता था। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस डंपर और चालक को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज का कहना है कि इस मामले में देर रात तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।


खंभे की क्वालिटी पर उठे सवाल
झांसी। बस पर विद्युत खंभा टूटकर गिरने के बाद खंभे की क्वालिटी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आम तौर पर दबाव पड़ने से तार बीच से टूट जाया करता है लेकिन इस घटना में तो खंभा ही बीच से दो धड़ों में हो गया। लोगों का कहना है कि खंभे में खराब मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, वरना खंभे की जगह तार टूटते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed