फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric buses will run in the metropolis from today, preparations complete

महानगर में आज से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, तैयारियां पूरी

Tue, 28 Dec 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will run in the metropolis from today, preparations complete
झांसी। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं झांसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड द्वारा 28 दिसंबर सुबह 11 बजे इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन एवं इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारंभ कोछाभांवर पर होगा। शुरुआत में पांच बसें चार अलग- अलग रूटों पर चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग को महानगर में 25 बसें संचालन के लिए मिलनी हैं, जिसमें 15 बसें अब तक आ चुकी हैं। शुरुआत में पांच बसों का संचालन होगा। बाकी बसों का आरटीओ में पंजीकरण व फिटनेस टेस्ट होना बाकी है। यह बसें भी एक जनवरी से चलने लगेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा रहेंगे।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी बसें
- बबीना से झांसी होकर चिरगांव।
- कोछाभांवर अंबावाय होकर बबीना।
- रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, बीकेडी, खंडेराव गेट, कोतवाली मिनर्वा, गोविंद चौराहा, कचहरी चौराहा होकर रेलवे स्टेशन।
- कोछाभांवर से झलकारी बाई तिराहा होकर रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed