फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric bus will be run from 15 september

15 सितंबर से शहर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 06 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electric bus will be run from 15 september
झांसी। करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद आखिरकार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया। सोमवार को हुई वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने यहां 15 सिंतबंर से इन बसों को संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2019 में योगी सरकार ने यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को अनुमति दी थी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जानी थी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए पूरे प्रोजेक्ट में 28 करोड़ रुपये किए गए हैं। झांसी में अभी टेंपो-टैक्सी ही परिवहन का इकलौता जरिया है लेकिन, अब सितंबर से इसके चलने से लोगों को सार्वजनिक परिवहन में आसानी होगी।
विज्ञापन

इससे झांसी के भीतरी इलाकों के साथ ही आसपास के इलाके जोड़े जाएंगे। प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के मुताबिक प्रारंभिक सर्वे में रूट का चयन कर लिया गया है। इनके लिए ऐसा रूट तय किया जा रहा जिससे रेलवे स्टेशन, किला, मेडिकल कॉलेज, बस अड्डे को जोड़ते हुए कॉरिडोर बनाया जा सके। पर्यटकों के साथ रोजाना के यात्री भी लाभ उठा सकेंगे। ओरछा जैसे पर्यटक स्थल को भी जोड़े जाने की योजना है। मुख्य सचिव से निर्देश मिलने के बाद अब जल्द ही रुट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी इन बसों की खूबियां-
- सीएनजी के लीक होने से आग का खतरा रहता है, इलेक्ट्रिक बसों में यह खतरा ना के बराबर रहेगा। इस तरह यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
- इलेक्ट्रिक बसों से धुएं का उत्सर्जन न होने से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा।
- लो-फ्लोर होने की वजह से महिलाएं एवं बुजुर्ग बसों में आसानी से चढ़ सकेंगे।
- बस के भीतर सीसी कैमरे एवं पैनिक बटन की सहूलियत होगी।
- अंदर ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर होंगे, जिसका कंट्रोल ड्राइवर के पास रहेगा।
- बसों के बाहर इलेक्ट्रिक डिस्प्ले बोर्ड होंगे, इससे बस का रूट आसानी से मालूम चल सकेगा।
- बस के दोनों ओर दो-दो सीटें होंगी, अंदर खुला स्थान अधिक होगा।
- चलते समय बस से अधिक आवाज नहीं होगी, जिससे ध्वनि प्रदूषण भी थमेगा
कोछाभांवर में बस अड्डा
नगर निगम ने इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज के पास कोछाभांवर में भूमि नंबर 516 में करीब 1.214 हेक्टेयर (तीन एकड़) जमीन नगरीय परिवहन निदेशालय को उपलब्ध कराई है। इस भूमि में बस स्टॉप के अलावा रात्रि पार्किंग, चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। निगम अफसरों के मुताबिक यहां काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed