फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric bus running from march

मार्च से महानगर में दौड़ने लगेंगीं इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 01 Dec 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electric bus running from march
झांसी। महानगर की सड़कों पर मार्च से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगीं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोछाभांवर में बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी के तहत बसों का संचालन कराने के लिए अधिकारियों ने भी निगरानी तेज कर दी है। बताया जाता है कि स्टेशन का निर्माण होने के बाद बसें झांसी आ जाएंगीं।
विज्ञापन

महानगर में वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते प्रदूषण बढ़ रहा है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने महानगर में 25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दी थी। जिसके बाद नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर के कोछाभांवर में चिह्नित की गई दो हेक्टेयर जमीन पर बसों के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसे तीन महीने में पूरा किया जाना है। निर्माण कार्य का जिम्मा सीएंडडीएस को सौंपा गया है। यहां पर हाईवे से बस स्टैंड जाने के लिए सीसी मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक महानगर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगीं। बस एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद 150 किमी चल सकेंगीं। इसके लिए रूट भी तय हो चुके हैं। बताया जाता है कि बसों को ओरछा, रक्सा और चिरगांव के लिए भी चलाया जाएगा। वहीं महानगर में अन्य दस स्थानों पर भी चार्जिंग प्वाइंट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जो तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पहले यहां कब्जे होने से निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद बसें आ जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार चलाने की भी योजना
स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में आने वाले पर्यटकों के लिए इलेक्ट्रिक कार चलाने की योजना भी चल रही है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर में आवेदन करने वाली कंपनियों को प्रजेंटेशन देने के लिए बुलाया गया है। ये कारें महानगर के पर्यटन स्थलों का पर्यटकों को भ्रमण कराएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed