फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electric bus run four rute in jhansi

महानगर के चार रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 10 Sep 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
electric bus run four rute in jhansi
महानगर के चार रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

झांसी। महानगर की सड़कों पर कुछ ही महीनों के बाद इलेक्ट्रिक बसें दौड़तीं नजर आएंगी। शासन ने इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार रूट तय कर दिए हैं। ये बसें कोछाभांवर से झलकारी बाई तिराहा, रेलवे स्टेशन से विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस रेलवे स्टेशन, गरिया फाटक से मेडिकल कॉलेज और करारी से बिजौली मार्ग पर चलेंगी। इसके लिए शासन 25 बसें उपलब्ध कराएगा।
वाहनों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के साथ ही देश भर में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इस पर नियंत्रण के लिए जहां इलेक्ट्रिक कारों, दो पहिया वाहनों को आगामी दिनों में लाने की तैयारी हैं। वहीं, झांसी में इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द सड़कों पर दौड़ाई जानी हैं। इसके लिए शासन ने नगर निगम से रूट का प्रस्ताव मांगा था। नगर निगम की तरफ से परिवहन निदेशालय को भेजे गए पत्र में सात रूट के अलावा एक स्पेशल बस चलाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें झांसी से चिरगांव, झांसी से उनाव बालाजी, झांसी से रक्सा, झांसी से दतिया, झांसी से बरुआसागर, झांसी से ओरछा, झांसी से बबीना रूट शामिल था। इसके अलावा महानगर के ऐतिहासिक स्थलों के सैर के लिए झांसी दर्शन नाम से इलेक्ट्रिक बस चलाना भी प्रस्ताव में था। लेकिन, शासन की तरफ से चार रूट पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

तीन एकड़ में बनेगा बस स्टैंड
इलेक्ट्रिक बसों के लिए कोछाभांवर में तीन एकड़ भूमि पर बस स्टैंड बनेगा। यहां पर डिपो, रात्रि पार्किंग, चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा होगी। एक बार चार्जिंग होने पर 50 से 60 किलोमीटर बस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं रूट
- गरिया फाटक से मेडिकल कॉलेज: इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसें चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा, कचहरी क्रॉसिंग, बस स्टैंड होते हुए गुजरेंगी। यह मार्ग 15 किलोमीटर का होगा। यहां छह बसें चलेंगी।
- करारी से बिजौली: करारी, पॉलीटेक्निक, बीकेडी, इलाइट, रेलवे स्टैंड, हसारी बस डिपो होते हुए इलेक्ट्रिक बसें बिजौली औद्योगिक क्षेत्र तक जाएंगी। यह मार्ग 25 किलोमीटर का होगा। यहां छह बसें चलेंगी।
- रेलवे स्टेशन से रेलवे स्टेशन: चित्रा चौराहा, बीकेडी, खंडेराव गेट, कोतवाली, मिनर्वा, गोविंद तिराहा, कचहरी, जेल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा से रेलवे स्टैंड तक बस जाएगी। 12 किलोमीटर के इस मार्ग पर छह बसें चलेंगी।
- कोछाभांवर से झलकारी बाई तिराहा: इस मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी गेट, बस स्टैंड, कचहरी, जेल चौराहा, इलाइट, रेलवे स्टैंड, चित्रा चौराहा, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, आवास विकास तिराहा से इलेक्ट्रिक बस गुजरेगी। 14 किलोमीटर के इस मार्ग पर सात बसें चलेंगी।

इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। चार मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलने की मंजूरी मिल गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इन बसों से प्रदूषण भी नहीं होगा। शुरुआत में 25 इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूट पर चलेंगी।
- शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed