फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elections will be held tomorrow for the Deputy Chairman

Jhansi News: उपसभापति के लिए कल कराया जाएगा चुनाव

Thu, 11 Jul 2024 04:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held tomorrow for the Deputy Chairman
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। करीब दो सप्ताह के लंबे उहापोह के बाद आखिरकार नगर निगम के उपसभापति पद के लिए चुनावी तारीख तय कर दी गई। 12 जुलाई को चुनाव कराया जाएगा। उम्मीदवार के नाम का एलान अभी नहीं किया गया है। इस पद के लिए भाजपा से पांच पार्षदों ने अपना दावा ठोका है।


उपसभापति पद की चुनावी तारीख तय होते ही नगर निगम के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा खेमे में नौ पार्षद हैं, जबकि विपक्ष के पास महज तीन पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा की जीत होना तय है। भाजपा पार्षद दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा, मुकेश सोनी, प्रदीप खटीक, प्रियंका साहू एवं प्रवीण लखेरा उपसभापति की दौड़ में शामिल हैं। सभी पार्षद अपनी उम्मीदवारी मजबूत बता रहे हैं।
विज्ञापन


00



उपसभापति पद के लिए 12 जुलाई को चुनाव कराया जाएगा। अभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए हैं। चुनाव के दिन ही उम्मीदवार का नाम घोषित होगा।

बिहारी लाल आर्य

महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed