{"_id":"766bc9b55c41318fd53a00d3f18168f8","slug":"election-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीना व बड़ागांव ब्लाक में नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीना व बड़ागांव ब्लाक में नामांकन आज से
ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधान पद के चुनाव का सोमवार से श्रीगणेश हो रहा है। सोमवार को बबीना व बड़ागांव ब्लाक में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों ब्लाकों में 103 प्रधानों का चुनाव होगा।
पहले चरण में बबीना ब्लाक के 56 ग्राम प्रधान व 714 ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ागांव ब्लाक के 47 प्रधान व 591 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत तीन सौ रुपये व जमानत राशि दो हजार रुपये निर्धारित की गई है।
वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 150 रुपये व जमानत राशि पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला वर्ग के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र व जमानत राशि में पचास प्रतिशत की छूट दी गई है।
विज्ञापन
चुनाव के लिए सोमवार से होने वाले नामांकन के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। बड़ागांव ब्लाक में रिटर्निंग ऑफीसर बीआर मौर्य जिला कृषि अधिकारी को तथा बबीना ब्लाक में रिटर्निंग आफीसर मृत्युंजय कुमार अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग को बनाया गया है।