फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly man takes his own life by hanging.

Jhansi News: फंदे पर झूलकर बुजुर्ग ने दी जान

Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly man takes his own life by hanging.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकरार। थाना सकरार क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
सकरार निवासी गनेश कुशवाहा ने सकरार थाने में सूचना दी, जिसके जरिये बताया कि उनके चाचा लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा (65) ने मंगलवार की सुबह करीब छह बजे चंदेल मठ के पास लगे चिरौल के पेड़ से रस्सी के सहारे गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी पप्पू सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई। बुजुर्ग के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सकरार थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग ने आत्महत्या की है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed