फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly man dies in attack, nine women named

Jhansi News: हमले में बुजुर्ग की मौत, नौ महिलाएं नामजद

Mon, 16 Dec 2024 10:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 16 Dec 2024 10:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in attack, nine women named

विज्ञापन
- जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहा था विवाद



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी/समथर। समथर के छेंवटा गांव में सरकारी जमीन के एक टुकड़े के लिए हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को गहरी चोट आ गई। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नौ महिलाओं समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।



छेंवटा निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाले दीपक की पत्नी संगीता घर में घुसकर मारपीट करने लगी। बीच बचाव के लिए जब उसकी मां सावित्री एवं पिता माखनलाल (62) आए, तब पड़ोस में रहने वाली रजनी, सरोज, मोनू, रोहिणी, अन्नू, आरती, रामकली, अर्चना, दीपक भी घर में घुस आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें पिता माखनलाल, मां सावित्री समेत उसे गहरी चोट आ गई। सूचना पर पुलिस जा पहुंची। तीनों घायलों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। माखनलाल की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार देर-रात माखनलाल ने दम तोड़ दिया। समथर थानाध्यक्ष अनुज गंगवार के मुताबिक तहरीर के आधार पर संगीता देवी, रजनी, सरोज, मोनू, रोहिणी, अन्नू, आरती, रामकली, अर्चना, दीपक और छह अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट एवं बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed