फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eighteen thousand Prime Minister sought by housing

अठारह हजार ने मांगा प्रधानमंत्री आवास

Tue, 27 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eighteen thousand Prime Minister sought by housing
avas, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। प्रधानमंत्री आवास (सबके लिए शहरी आवास) योजना के अंतर्गत अब तक 18 हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करने के लिए चार दिन और शेष हैं।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। आवेदनों के लिए लगने वाली लोगों की भीड़ को देखते हुए डूडा ने एक अतिरिक्त काउंटर नगर निगम में शुरू कर दिया है। हालांकि, यह योजना पिछले साल शुरू की गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसी वित्त वर्ष में इस योजना को शुरू किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अब तक करीब पांच हजार आवेदन ऑनलाइन जमा हो चुके हैं, जबकि 13,500 फार्म सीधे कार्यालय में जमा हुए हैं। जिस तरह से आवेदकों की भीड़ आवेदन जमा करने के लिए आ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब दो हजार आवेदन और जमा हो जाएंगे।

इन्हें मिलेगा लाभ
आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय भारत सरकार की इस योजना का लाभ उन सभी व्यक्तियों को मिलेगा, जिनके पास आवास नहीं है। लेकिन, इसमें शर्त यह है कि आवेदक को शादीशुदा होना चाहिए, जिससे वह अपना अलग परिवार बता सके। यदि अविवाहित है तो पिता के परिवार में उसकी गिनती होगी। योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में रहने वाले आवासहीन (झुग्गी बस्ती या गैर झुग्गी बस्ती में रहने वाले) परिवारों को लाभ दिया जाएगा। इसमें गरीबी रेखा की कोई बंदिश नहीं है। बल्कि, जिनकी सालाना आय न्यूनतम तीन लाख रुपये (तीस वर्ग मीटर के लिए) और अधिकतम छह लाख रुपये (साठ वर्ग मीटर के लिए) है, वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करें और निश्चिंत रहें
ऑनलाइन आवेदन करने से आवेदक को फार्म गुम होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑफ लाइन जमा किया गया आवेदन यदि गुम हो गया तो उसे इंतजार करना पड़ेगा। आवेदक www.hfaup.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसलटेंट कंपनी तय
प्रधानमंत्री आवास योजना पर तेजी से काम चल रहा है। दिल्ली में विजन कंपनी को कंसलटेंट तय कर दिया गया है। यह कंपनी सभी फार्मों की फीडिंग कर प्रोजेक्ट तैयार करेगी। इस दौरान डुप्लीकेट आवेदनों की जांच की जाएगी। इसमें एक से अधिक आवेदन जमा करने वालों को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। फीडिंग होने के बाद तीस प्रतिशत आवेदकों की जांच की जाएगी, जांच के बाद आवेदनों को फाइनल माना जाएगा।

आवेदकों को सलाह है कि वह ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कंसलटेंट कंपनी सर्वे का काम शुरू कर देगी। इसके बाद प्रोजेक्ट तैयार होगा।
- पंकज कुमार श्रीवास्तव
पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed