{"_id":"60658e02fc4e4a06ba2d80e7","slug":"eight-reported-corona-positive-including-navodaya-vidyalaya-student-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नवोदय विद्यालय के शिक्षक, छात्र समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नवोदय विद्यालय के शिक्षक, छात्र समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित
Thu, 01 Apr 2021 02:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
झांसी जिले के बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के शिक्षक, छात्र समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ के पांच परिजन भी संक्रमित हो गए हैं।
जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को ही इस साल के सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले थे। अब शुक्रवार को बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के तीन शिक्षक, एक नर्स और एल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
शिक्षक, कर्मचारियों के पांच परिजन भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। स्कूल में सैनिटाइजेशन कराया गया है। वहीं, हॉस्टल में रुके हुए छात्रों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
इंदौर से लौटे बेटे से शिक्षक पिता हुआ संक्रमित
नवोदय विद्यालय में कोरोना की दस्तक ग्वालियर के रहने वाले एक शिक्षक की वजह से हुई है। इंदौर से लौटे बेटे से शिक्षक कोरोना पॉजिटिव हुआ। ग्वालियर से स्कूल आए शिक्षक को खांसी, जुकाम की शिकायत हुई।
होली में छुट्टी पर शिक्षक घर गया हुआ था। वहां कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद शिक्षक के संपर्क में आए शिक्षक, कर्मचारियों और छात्रों ने भी जांच कराई, जिसमें सात और पॉजिटिव मिले।