फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight companies came forward to prepare the master plan of BIDA

Jhansi News: बीडा का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए आगे आईं आठ कंपनियां

Mon, 27 May 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Eight companies came forward to prepare the master plan of BIDA
सभी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े प्रोजेक्ट को किया है डिजाइन, चार जून के बाद खुलेगी बिड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए आठ कंपनियां आगे आई हैं। इन कंपनियों ने तीसरी बार निकाली गई बिड प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। ये सभी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े प्रोजेक्ट को डिजाइन कर चुकी हैं। अब चार जून के बाद बिड खुलेगी।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में बीडा का गठन किया जा रहा है। 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर भूमि पर ये औद्योगिक शहर बनकर तैयार होगा। चूंकि, बीडा को किसी विदेशी शहर की तरह विकसित किया जाना है। इसके लिए उन कंपनियों को ही बिड प्रक्रिया में आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने विदेश में किसी शहर की डिजाइन तैयार की हो। मास्टर प्लान के लिए सबसे पहले बीडा कार्यालय में इस साल 23 फरवरी को प्री बिड बैठक हुई थी। इसमें 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों के सुझाव लेने के बाद बिड निकाली गई। शुरुआती दो बार बिड निकालने पर तीन या उससे अधिक कंपनियां नहीं आई थीं। ऐसे में अप्रैल में बिड की तिथि तीसरी बार बढ़ानी पड़ी थी। इस बार आठ कंपनियों ने बीडा का मास्टर प्लान बनाने के लिए बिड डाली है। अब सोमवार को सभी बिड का तकनीकी प्रस्तुतिकरण होगा। इसमें बिड डालने वाली सभी कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। चार जून के बाद बिड खोली जाएगी और किसी एक कंपनी को मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी मिल जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन..
बीडा का मास्टर प्लान बनाने के लिए आठ कंपनियों ने बिड डाली है। ये सभी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। अब सोमवार को सभी बिड का तकनीकी प्रस्तुतिकरण होगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण वर्मा, एसीईओ, बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed