फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   eid festivall todayy

चांद की हुई तस्दीक, खुशियों का त्यौहार ईद आज

Wed, 05 Jun 2019 01:27 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 05 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
eid festivall todayy
jhansi news - फोटो : amarujala
झांसी। माहे रमजान की इबादत के बाद खुशियों का त्यौहार ईद को मनाया जाता है। ईद का दिन ऐसा होता है जब बच्चे, बूढ़े और नौजवानों के अलावा हर कोई खुशियों को मनाता है। मंगलवार को शहर में चांद की तस्दीक होते ही बुधवार को ईद के त्यौहार को मनाया जाएगा। ईद को देखते हुए देर रात तक बाजारों में लोगों ने खरीदारी की।  
विज्ञापन

माहे रमजान में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। मंगलवार को उन्तीस रोजे पूरे हुए। मगरिब की नमाज के बाद लोग मस्जिदों व घरों की छतों पर चढ़कर चांद देखने पहुंचे। बाद में बिसाती बाजार स्थित मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चांद की तस्दीक होने पर  बुधवार को शहर भर में ईद मनाए जाने का एलान किया गया। यह जानकारी होते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। बैठक में मौलाना आमिल, मुफ्ती साबिर कासमी, मौलाना ऐजाज, मौलाना कामिल, हाफिज असद, मौलाना इदरीस, हाजी अब्दुल अजीज, सूफी नौशे मियां,  मुसर्रत अली, हफीज उद्दीन, कारी मसीह, मौलाना खुर्शीद, हाफिज रियाज, हाफिज अशफाक, खलील बरकाती, सादिक बरकाती मौजूद रहे।
विज्ञापन

 वहीं बुधवार को ईद मनाए जाने की जानकारी होते ही बाजारों में भी लोगों ने देर रात तक खरीदारी की।  शहर के मानिक चौक, सीपरी बाजार के अलावा सदर बाजार में लोग रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल व टोपियों की खरीदारी को उमड़ पडे़। वहीं महिलाओं ने भी देर रात तक श्रंगार का सामान खरीदा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
ईद की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ईदगाह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी श्री प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि थाना सीपरी बाजार, थाना सदर बाजार, थाना कोतवाली के अलावा थाना नबाबाद की पुलिस मौके पर रहेगी। चारों थानों की पुलिस को पच्चीस-पच्चीस अतिरिक्त आरक्षी मुहैया कराये गये हैं।

यातायात रहेगा परिवर्तित
ईदगाह में ईद की नमाज के चलते सुबह छह बजे से नमाज अदा होने तक ग्वालियर मार्ग से बीकेडी तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इसके अलावा नमाज के दौरान मेडिकल, हंसारी, रिसाला चुंगी, सैयर गेट का यातायात भी बदला जाएगा।  



हर मस्जिद पर तैनात होगे सुरक्षा कर्मी
ईद की नमाज ईदगाह के अलावा शहर भर की मस्जिदों में अदा की जाती है। ईद की नमाज के चलते पुलिस प्रशासन ने शहर भर की मस्जिदों में दो दो सिपाहियों के साथ दो- दो होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed