फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ego gets destroyed by listening to Bhagwat Katha: Katha Vyas

भागवत कथा सुनने से अहंकार हो जाता है नष्ट : कथा व्यास

Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ego gets destroyed by listening to Bhagwat Katha: Katha Vyas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा ने बृहस्पतिवार को नवरात्र पर भागवत कथा का आयोजन किया। चौथे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
मथुरा से आए कथा व्यास बालाजी रामायणी ने कंस के अत्याचार और श्रीकृष्ण के जन्म से धरती को मुक्ति मिलने की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कंस के अत्याचारों से धरती की रक्षा के लिए देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को नंदोत्सव के रूप में मनाया। उन्होंने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के माध्यम से भगवान की भक्ति और समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हमें सिखाती है कि हमें कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। भगवान पर विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अप्रैल को सुबह सात बजे से मानसिक जाप एवं प्रातः नौ बजे से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं समस्त संस्कार का कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सावन कुमार असाटी ने बताया कि शक्ति पीठ पर नवरात्र पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से हवन व संस्कार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed