फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   effect of the campaign run under amar ujala aparajita

Aparajita Amar Ujala : अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम का हुआ असर, अपूर्वी को मिला अमेरिका में घर

Wed, 08 Jun 2022 06:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jun 2022 06:38 AM IST
सार

अमर उजाला की ‘अपराजिता’ के तहत चलाई गई मुहिम का असर हुआ है। दो साल पहले कड़ाके की ठंड के बीच रात के वक्त नवजात को कोई खुले मैदान में छोड़कर चला गया था। कुत्तों ने उसका एक हाथ खा लिया था। अमर उजाला ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया था। बेहतर परवरिश के वादे के साथ धनी उद्यमी परिवार ने हमारी अपूर्वी को गोद ले लिया है।

विज्ञापन
effect of the campaign run under amar ujala aparajita
अपूर्वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल पहले लावारिस अवस्था में मिली नन्हीं बिटिया ‘अपूर्वी’ अब अमेरिका पहुंच गई है। बेहतर परवरिश के वादे के साथ वहां के एक धनी उद्यमी परिवार ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उसे गोद लिया है।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीच 16 दिसंबर 2019 की रात के वक्त कोई एक नवजात बेटी को कपड़े में लपेटकर मेडिकल कॉलेज के सामने एक गली में खुले मैदान में छोड़ गया था। कुत्तों ने उसका एक हाथ खा लिया था। वहां से गुजर रहे राहगीर ने इसकी सूचना अमर उजाला कार्यालय को दी थी। अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजिता के तहत बड़ी मुहिम चलाई गई थी, जिसमें झांसी के सभी वर्गों की सहभागिता रही थी। बाल संरक्षण आयोग की टीम झांसी आई थी और बेटी का नाम अपूर्वी रखा गया था। इसके अलावा अमर उजाला की ओर से बेटी का अन्नप्रासन संस्कार कराया गया था और एक वर्ष की होने पर बाल आश्रय स्थल में उसका धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लेकिन, अब अपूर्वी अमेरिका चली गई है। जिला प्रोवेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि अमेरिका के एक उद्यमी परिवार ने कारा (केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण) की निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उसे गोद ले लिया है। अमेरिकी दंपती बेटी को अपने साथ ले गए हैं। पूरी पड़ताल के बाद बेटी उन्हें सौंपी गई है। नियमानुसार उसकी परवरिश की नियमित रूप से जानकारी भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed