फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Education will continue with the boycott

कार्य बहिष्कार के साथ धरना भी जारी रखेंगे शिक्षामित्र

Mon, 31 Jul 2017 12:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 31 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
 Education will continue with the boycott
teacher jhansi news - फोटो : demo
झांसी। संयुक्त समायोजित शिक्षक/शिक्षामिश्र संघर्ष मोर्चे के नेतृत्व में शिक्षा भवन में शिक्षामित्रों ने रविवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। सुबह से ही काफी संख्या में शिक्षामित्र एकत्र हो गए और वापसी की मांग को लेकर धरने पर जमे रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने शासन से न्याय की मांग की। कहा कि जल्द ही शासन परेशानियों का संज्ञान लेकर निराकरण करे। रविवार को धरने में बुंदेलखंड किसान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष पं. महेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने लड़ाई में शिक्षामित्रों का साथ देने का एलान किया। साथ ही समर्थन पत्र शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों को सौंपा। शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने तय कि कि जब तक समस्या का सम्मानजनक तीरके से समाधान नहीं हो जाता है। तब तक सभी समायोजित शिक्षामित्र कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरना जारी रखेंगे। धरने में विष्णु दत्त पटैरिया, संजीव कुमार, सुगर सिंह, गोविंद सिंह, रमाकांत, अनिल कौशिक, शरद प्रजापति, महेंद्र सिंह, संजय यादव, शीलेंद्र, बृजेंद्र राय, प्रदीप कुशवाहा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed