फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Education tips

शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने को दिए टिप्स

Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Education tips
वेबिनार विद्यालय - फोटो : ??????? ????????
झांसी। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर 10 दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों को देश विदेश के शिक्षाविदों ने शिक्षा स्तर में सुधार और नए प्रयोगों को लेकर जानकारियां दीं।
विज्ञापन

वेबिनार का शुभारंभ झांसी और चित्रकूट मंडल के एडी बेसिक गंगा सिंह राजपूत और बीएसए हरिवंश कुमार ने किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय कोट की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन गुप्ता ने शिक्षकों को वेबिनार के आयोजन के उद्देश्य से परिचित कराया। वेबिनार में पहले दिन डीपीएस प्रिंसिपल भावना नैन, दूसरे दिन वाराणसी डायट के प्राचार्य उमेश शुक्ला, तीसरे दिन गौतम बुद्ध नगर की पम्मी मलिक तथा ममता शर्मा ने उद्बोधन दिया। वेबिनार में नई दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर चारु मलिक, दयानंद वैदिक कॉलेज उरई की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. साम्या बघेल, फ्रैं कलीन यूनिवर्सिटी यूएसए की कंसलटेंट एंड कोच डॉ. सोनल कुमार, स्टेट इनोवेटिव अवॉर्डी और पढ़े भारत बढ़े भारत की डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स टीम की सदस्य हरियाली श्रीवास्तव, कानपुर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर साधना सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी ने समेकित शिक्षा पर अपने व्याख्यान दिए। संचालन डॉ. सुमन गुप्ता और मनुजा द्विवेदी ने किया। वेबिनार में झांसी के लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया। जिनको प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed