{"_id":"6adbcb9073154b729c090cfa","slug":"educated-people-lag-behind-in-voting-turnout-lower-than-last-time-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-903773-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पढ़े लिखे ही वोट डालने में रह गए पीछे, पिछली बार से भी कम मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पढ़े लिखे ही वोट डालने में रह गए पीछे, पिछली बार से भी कम मतदान
विज्ञापन
- निर्वाचन क्षेत्र में 2020 में 41.64 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले थे वोट, इस बार 41.40 फीसदी रहा मत प्रतिशत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव में पढ़े लिखे ही वोट डालने में पीछे रह गए। यहां पिछली बार से भी कम मतदान हुआ। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में 1,54,841 मतदाताओं ने वोट नहीं डाला। ऐसे में नेताओं और अफसरों की मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील का कोई खास असर नहीं दिखा।
मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया और शुरुआती दो घंटे में 10 जिलों को मिलाकर महज 3.76 फीसदी मतदान हुआ। प्रयागराज में शुरुआत से ही मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक लगभग 10 फीसदी और मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। ऐसे में मत प्रतिशत बढ़कर 13.35 फीसदी पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजते-बजते मतदाताओं ने थोड़ी और तेजी दिखाई और मत प्रतिशत 26.30 फीसदी तक पहुंच गया। अंतिम दो घंटे में सबसे ज्यादा वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि, इसके बावजूद मत प्रतिशत 41.40 फीसदी तक ही पहुंच सका। जबकि, 2020 में एक दिसंबर को स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ था और तब संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में 41.64 फीसदी मतदान हुआ था। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जनपद में पिछली बार से 0.24 फीसदी कम वोट पड़े हैं।
पार्षद को प्रयागराज से आया फोन, कहा-वोट डालने आओ
निवर्तमान उपसभापति और भाजपा पार्षद आशीष तिवारी के पास प्रयागराज से फोन आया। पार्षद के मुताबिक फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि प्रयागराज की मतदाता सूची में उनका नाम है। इसलिए वोट डालने के लिए आओ। तब उन्होंने कहा कि वह तो अभी झांसी में हैं।
विज्ञापन
बस्तों पर पहुंचते रहे भाजपा, सपा के नेता, कार्यकर्ता भी जुटे रहे
मतदान के दौरान केंद्रों के पास भाजपा, सपा से लेकर कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों के भी बस्ते नजर आए। महानगर में भाजपा के सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, भाजपा नेता सीए दुष्यंत चतुर्वेदी, क्षेत्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, मनमोहन गेड़ा, मोहित पोरवाल आदि बस्तों पर भ्रमणशील रहे। वहीं, सपा के बस्ते पर पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुदेश पटेल, उमाशंकर यादव, वीरेंद्र यादव, सतीश जतारिया, स्वदेश यादव भी मतदान के दौरान भ्रमण करते रहे और कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करते रहे।
ये रही मतदान की चाल (मतदान प्रतिशत)
.............................
जनपद 10 बजे 12 बजे दो बजे चार बजे
प्रयागराज 2.80 9.53 19.86 32.86
चित्रकूट 4.11 15.31 30.57 45.54
बांदा 3.16 13.60 26.71 43.07
हमीरपुर 4.49 15.96 31.07 50.68
महोबा 5.26 19.51 35.79 55.77
फतेहपुर 5.84 17.78 33.76 47.20
कौशांबी 3.17 12.41 25.97 40.58
झांसी 5.00 18.54 33.58 49.43
जालौन 5.26 18.84 35.23 54.75
ललितपुर 4.43 15.19 30.47 49.12