{"_id":"6aeb9846006ea69a56061754","slug":"educate-daughters-foster-respect-and-trust-in-relationships-praveen-das-moth-news-c-132-1-sjhs1002-108816-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को शिक्षित करें, रिश्तों में सम्मान और विश्वास जगाएं : प्रवीण दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को शिक्षित करें, रिश्तों में सम्मान और विश्वास जगाएं : प्रवीण दास
Thu, 05 Nov 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सनातन संस्कृति और वैवाहिक परंपराओं के संरक्षण पर हुआ मंथन फोटो 2
मोंठ। निकटवर्ती ग्राम अमरा स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर में हिंदू संस्कृति, सनातन परंपराओं के संरक्षण और नारी सम्मान पर एक संगोष्ठी हुई। ग्रामीणों ने सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों में बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने परंपराओं के संरक्षण और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता महंत प्रवीण दास महाराज ने की। वक्ताओं ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ और नशामुक्ति अभियान पर विचार रखे। उन्होंने वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और तलाक जैसी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि विवाह दो परिवारों का जीवनभर का बंधन है। आपसी विश्वास, प्रेम और सम्मान वैवाहिक जीवन का आधार हैं। छोटी बातों पर रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने से कई परिवार टूट रहे हैं। वैवाहिक विवादों से परिवारों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानी होती है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से समझौता नहीं होना चाहिए।
संगोष्ठी में बेटियों की शिक्षा को समाज की प्राथमिकता बताया गया। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही भारतीय संस्कृति की जानकारी देना भी जरूरी है। आयोजक केशव बौद्ध ने कहा कि यह अभियान एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा। ग्राम स्तर से लेकर देश की राजधानी तक जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य पारिवारिक सद्भाव, नारी सम्मान, शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।
विज्ञापन
इस मौके पर राजाराम, अमित कुमार, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, कस्तूरी देवी, नेहा, सरोज और गायत्री देवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।