फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Echo and angiography will also be done daily in medical college

मेडिकल कॉलेज में जल्द रोज होगी ईको और एंजियोग्राफी भी

Tue, 20 Jul 2021 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Echo and angiography will also be done daily in medical college
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जल्द ही रोज ईको जांच की सुविधा मिलेगी। एंजियोग्राफी की भी शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती करने का फैसला लिया है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर सुबह और शाम को होने वाली जांच का समय भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के खिलाफ अमर उजाला द्वारा छेड़े गए अभियान का असर हुआ है। मेडिकल कॉलेज में अभी सप्ताह में एक या फिर दो ही दिन ईको की जांच होती है। जबकि, रोजाना मेडिसिन, सर्जरी, गायनी विभाग 30 से 40 मरीजों को ईको जांच कराने के लिए पर्चे पर लिखकर देता है। बाहर ये जांच 1200 से 1500 रुपये की होती है। ऐसे में ये जांच रोजाना होना जरूरी है, क्योंकि हर किसी के बस में इतनी महंगी जांच कराना नहीं होता है। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कैथ लैब बंद पड़ी हुई है। कोरोना के मरीजों का इलाज इसी बिल्डिंग में चलने के कारण ह्रदय मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पाई। अब कोरोना के केस कम हुए तो हार्ट स्पेशिलिस्ट न होने से इसे चलाने वाला कोई नहीं है। इन समस्याओं को जब अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती का फैसला किया है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ आने से मेडिकल कॉलेज में रोज न सिर्फ ईको की जांच हो पाएगी, बल्कि एंजियोग्राफी भी शुरू होगी। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाद जांच का समय भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कॉर्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला जा रहा है। जल्द ही यहां पर ह्रदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी। इसके बाद रोज ईको की जांच होगी। एंजियोग्राफी भी शुरू होगी। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर जांच का समय लिखा जाएगा। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed