{"_id":"5ddd77ca8ebc3e547c0d3603","slug":"e-ticket-merchants-catch-in-jhansi-jhansi-news-jhs1534893186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर में तीन ई टिकट के कारोबारी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर में तीन ई टिकट के कारोबारी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरपीएफ ने रानीपुर क्षेत्र से ई टिकट का अवैध कारोबार करने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया है। तीनों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
आरपीएफ थाना स्टेशन और डिटेक्टिव विंग की संयुक्त टीम ने मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर स्थित राहुल कंप्यूटर नामक दुकान पर छापा मारा। मौके से देवरीसिंह पुरा मऊरानीपुर निवासी राहुल कुशवाहा को अनाधिकृत रूप से व्यक्तिगत आईडी पर ई टिकट बनाते पकड़ा गया। लैपटॉप से पूर्व यात्रा के 48 टिकटों का ब्यौरा मिला। इसीतरह रानीपुर के पावर हाउस के पास स्थित ओम कंप्यूटर, प्रिंटर्स नामक दुकान से लाड़गंज मुहल्ला निवासी मुकेश गुप्ता को ई टिकट बनाते पकड़ा गया। आरोपी 16 व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बना रहा था। आरोपी के कंप्यूटर से 1123 पूर्व यात्रा के टिकटों का ब्यौरा बरामद किया गया।
इसके बाद टीम रामराजा फोटो नामक दुकान पर पहुंची। यहां पर रतोसयापुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद को कंप्यूटर पर व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बनाते पकड़ा गया। जांच में 188 पूर्व यात्रा के टिकटों का ब्यौरा पाया गया। कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त कर लिए। टीम में घनेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अरुण सिंह राठौर, अवधेश, दीपक कुमार शामिल रहे।