फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E bus driver and nariyal sellar fight

Jhansi News: नारियल विक्रेता और ई-बस चालक बीच सड़क पर भिड़े

Mon, 02 Jan 2023 11:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
E bus driver and nariyal sellar fight
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में सोमवार की दोपहर सड़क किनारे खड़े ठेले से ई-बस टकरा गई। इस पर बस चालक व ठेले वाले के बीच मारपीट होने लगी। इससे सड़क पर हंगामा होने लगा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इस घटना में दो के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कचहरी चौराहे से बस स्टैंड की ओर जा रही ई-बस की टक्कर से सड़क किनारे खड़े नारियल के ठेले पर लगी छतरी क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर बस चालक अमित सोनी और नारियल विक्रेता सोहेल के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर आसपास ठेला लगाकर दुकान चलाने वाले भी इकट्ठा हो गए। इससे सड़क पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सड़क का यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने बस चालक और ठेला संचालक का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed